जौनपुर धारा,खेतासराय। वृहस्पतिवार की देर शाम नगर के पोस्ट आफिस के सामने स्थित अबुशहीद बाबा की मजार के परिसर मे 128वां उर्स मनाया गया। उर्स के कार्यक्रम की शुरूआत असर की नमाज के बाद कुरआनख्वानी और चादरपोशी करके की गई। मगरिब की नमाज के बाद जलसे की शुरूआत कारी जलालुद्दीन ने तेलावत कुरआन पाक करके की। मौलाना हामिद रजा, कारी इमरान ने नतिया कलाम और मनकबत पेश किया। जलसे को संबोधित करते हुए मुफ्ती ओवैस मिस्बाही ने कहाकि शहीद और औलिया की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहती है। इनकी पैरवी करके ही हम ईमान की रोशनी पा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यरूप से हाफिज शफीकुल कादरी, सैयद ताहिर, लायक अली खां, हाजी नेसार अहमद इराकी, नूर मोहम्मद खां, नफीस खां, वसीम खां आदि उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद असलम खां ने किया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
अबुशहीद बाबा के उर्स में की गई चादरपोशी



