Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअब हफ्ते में केवल एक गोली और शुगर का लेवल सामान्य :...

अब हफ्ते में केवल एक गोली और शुगर का लेवल सामान्य : डॉ.वीएस उपाध्याय

  • लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने डायबिटीज जागरुकता के लिए निकाली पद यात्रा, की संगोष्ठी

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा जिला अस्पताल के सभागार में डायबिटीज नियंत्रण व रोकथाम विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.केके राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य वक्ता वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ.वीएस उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रहे। संस्थाध्यक्ष डॉ.संदीप मौर्य ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.वीएस उपाध्याय ने विस्तार से बताया कि डायबिटीज इस वक्त किसी महामारी से कम नहीं है। खासतौर से भारत में जिस रफ्तार से इसके मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए भारत को दुनिया की डायबिटिक कैपिटल कहा जाने लगा है। डायबिटीज मरीजों को शुगर नियंत्रण में रखने के लिए रोज गोली खानी पड़ती है। कई बार वह भूल भी जाते है।अब नया नुस्खा आ गया है, जो हफ्ते में केवल एक बार लेना होगा। इससे पूरे सप्ताह शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा। इस दवा का नाम सेमाग्लूटाइड रीबेलसुस 3, 7 व 14 एमजी की गोलियां उपलब्ध है। इसका प्रयोग करने से शुगर अच्छे ढ़ग से कंट्रोल होता है। आगे डॉ.उपाध्याय ने कहा कि इंसुलिन एक दवा की तरह है। अगर शुगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इंसुलिन सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित विकल्प है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दिनेश टंडन ने कहा कि शुगर के शिकंजे में आने के बाद व्यक्ति दवाओं पर निर्भर हो जाता है, लेकिन खानपान व जीवनशैली में सुधार किया जाए तो इस बीमारी के खिलाफ अपना सुरक्षा कवच मजबूत भी किया जा सकता है। डॉ.सैफ खान ने कहा कि भारत में डायबिटीज की बीमारी का दायरा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। गैर संक्रामक रोग होने के बावजूद भी जिस तरह से ये बीमारी बढ़ रही है वो खतरे का संकेत है। इसके पूर्व लायन्स सदस्य डायबिटीज जागरुकता पद यात्रा स्थान आशादीप हास्पिटल अहियापुर से शुरू कर नगर भ्रमण करते हुए जिला अस्पताल तक गयें। पदयात्रा में सदस्य डायबिटीज जागरुकता के लिए बैनर व तख्ती लिए चल रहे थे तथा लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक कर रहे थे। आभार सचिव ज़ीहशम मुफ्ती ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.ओपी सिंह, डॉ.एसपी तिवारी, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, संदीप गुप्ता, राम कुमार साहू, मदन गोपाल गुप्ता, राधेरमण जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...