जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दाउदपुर गांव निवासी मुन्नालाल बिंद (52) पर एक किशोरी का अपरहण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने 18 अगस्त को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को जरिए मुखबिर आरोपी के घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे फोर्स के साथ जाकर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही पूरी कर उक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Previous article
Next article


