Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअन्न व वस्त्र दान देने से खुश होती है मानवता

अन्न व वस्त्र दान देने से खुश होती है मानवता

  • राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन ने जरूरतमन्दों के लिए आयोजित किया खिचड़ी भेज
  • अन्न व कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गॉव स्थित राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने मौनी अमावस्या के दिन जरूरत मंदों के लिए खिचड़ी भेज, अन्न व कंबल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन कराया। संस्था की चेयरपर्सन शशी यादव ने सैंकड़ो लोगों को श्रद्धापूर्वक खिचड़ी भेज, नाश्ता व मुख मिष्ठान कराया। तदुपरांत, इस कंपकपाती भीषण ठंड से ठिठुरते 501 जरूरतमंदों के बीच गेंहू तथा कंबल वितरित कराया। बतौर मुख्य अतिथि शशि यादव ने कहा गरीब, असहाय, दिव्यांग व जरूरतमंदों को दिए जाने वाले अन्न व वस्त्र दान से मानवता खुश होती है। जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रोजमर्रा की चीजों के अभाव से गुजर रहे असहायों की सेवा के लिए समाज के प्रतिष्ठित लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। वाइस चैयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम ठंड से परेशान जरुरतमंदों के लिए आयोजित किया गया था। संस्था की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे। उन्होंने सभी आगुन्तकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार सौरभ यादव, ऑपरेशनल मैनेजर विशाल कृष्णा, चीफ ऑफ स्टाफ धीरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य फार्मेसी भानु प्रताप, अभिषेक सिंह, विजय बहादुर समेत सभी विभागों के एचओडी मौजूद रहे।

Share Now...