- काव्या के ऑनस्क्रीन पति ने डेटिंग एप से चुनी दुल्हन
टीवी सीरियल’अनुपमा’ का हिस्सा रह चुके एक्टर रूशद राना ने गुपचुप तरीके से सादगी के साथ शादी रचा ली है।रुशद राणा ने अपनी गर्लप्रâेंड और’अनुपमा’की क्रिएटिव डायरेक्टर केतकी वालावलकर को अपना जीवन साथी बनाया है। इस शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है,दोनों ने आज बुधवार को मुंबई में ही शादी रचाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रुशद राणा और केतकी की लवस्टोरी एक ही शो से जुड़े होने के बाद भी, एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। क्योंकि दोनों ने जब डेट करना शुरू किया तब रुशद शो छोड़ चुके थे। अब उनकी शादी की पहली फोटो सामने आ चुकी है। तस्वीर में दुल्हन के रूप में केतकी और दूल्हे के अंदाज में रुशद बेहद कमाल के नजर आ रहे हैं। शादी से एक रात पहले ‘अनुपमा’की पूरी कास्ट ने शादी की रस्मों में हिस्सा लिया। इस मौके की मस्ती भरी तस्वीर को किंजल यानी निधि शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, अनेरी वजानी, अल्पना बुच, आशीष महरोत्रा के साथ सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रुशद ने ‘अनुपमा’ के शुरुआती एपिसोड में काफी बड़ा किरदार निभाया है। उन्हें काव्या के पहले पति अनिरुद्ध के किरदार में देखा गया और काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन काव्या और वनराज की शादी के बाद शो में उन्हें बस एक बार ही देखा गया है। आपको बता दें कि रुशद की ये दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2010 में पहली बार शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं टिका और साल 2013 में दोनों ने तलाक लिया और अलग हो गए।



