जौनपुर धारा,बदलापुर। अखण्ड राजपुताना सेवा संघ और आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन द्वारा 23 मई को दो अनाथ बेटियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन संयुक्तरूप से करायेगा। यह आयोजन श्रीसमरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान, कुशहा द्वितीय में संपन्न होगा।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर.पी.सिंह ने गुरुवार दोपहर प्रेस वार्ता में बताया कि विवाह समारोह में जिलाधिकारी समेत कई राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। संस्था द्वारा विवाह की सभी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। उन्होंने इसे बेटियों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया।