- आधार कार्ड, पासबुक व कपड़ों से हुई उसकी पहचान
जौनपुर धारा, थानागद्दी। ग्रामसभा निहालापुर में गन्ने के खेत में एक अधेड़ महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव से दो मीटर की दूरी पर रामानंद का खेत है जिसमें गन्ने की फसल है। फसल कटाई करने पहुंचे रामा ने कंकाल देखा तो सिहर उठे। गांव आकर लोगों को खेत में मानव कंकाल होने की बात कही। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गन्ने के खेत के पास पहुंच गए। अधेड़ महिला का कंकाल सिर का भाग, कुछ पैर के भाग, कुछ कपड़े, बैंक का पासबुक, शाल साड़ी चप्पल, आधार कार्ड मिला बाकी अस्थि पंजर गायब थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाकी हिस्से को कुत्ते सियार निपटा चुके हैं। मौके पर मिले आधार कार्ड, पासबुक व कपड़ों से उसकी पहचान हुई। वह निहालापुर दलित बस्ती की कुमारी पत्नी सभाजीत सरोज थी। मृतका लगभग डेढ़ महीने से गायब थी। गांव, परिवार वालों के मुताबिक मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कई कई दिनों तक घर से गायब रहती थी, जिससे परिजन ज्यादा ढूंढने की कोशिश नहीं करते थे। लेकिन इस तरह से कंकाल मिलने पर क्षेत्र में तरह तरह चचार्एं व्याप्त है। किसी ग्रामीण ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रोहित मिश्र ने बताया की खोपड़ी, कपड़े को कब्जे में ले लिया गया है, वैज्ञानिक परिक्षण के बाद ही कुछ कह सकते है।



