- कार्य को प्रगति देने के लिये घण्टों चबुतरे पर बैठकर की निगरानी
जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसिज चौराहे से ओलन्दगंज के बीच सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली के पोल को शिफ्ट करने का काम विगत तीन दिनों से चल रहा है। पूर्व में दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया था। जहाँ बुल्डोजर के माध्यम से दुकानों का अतिक्रमण तोड़ा गया था। मार्ग से अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ीकरण में बिजली विभाग के पोल बाधा बने हुए थे। उक्त अवसर पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता व अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारत रह रहें थे, जिसकी भनक अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना को लगी तो उन्होने कमान खुद के हाथों में लेते हुए कार्य को प्रगति दिलाने के लिये मैदान में आ गये। उक्त अवसर पर उनकी एक ऐसी सादगी देखी गई जो अवर व अधिशासी अभियंताओं के लिये एक सबक से कम नहीं। साफ तौर पर यह देखा गया कि पोल की शिफ्टिंग के काम में तेजी लाने के लिये विवेक खन्ना खुद कई घण्टे क्षेत्र में स्थित दुकानों के चबुतरों पर बैठक काम कराया। बता दें कि जेसिज चौराहे से लेकर ओलन्दगंज के बीच चौड़ीकरण का कार्य काफी दिनों से चल रहा था। लेकिन इनके बीच के तमाम पोल चौड़ीकरण में बाधा बने हुए थे। जिसे शिफ्ट करने का काम पेंडिंग पड़ा हुआ था। सोमवार को अधीशासी अभियंता के गैरमौजूदगी में अधीक्षण अभियंता ने कार्य को प्रति देने के लिये खुद कमान हाथ में लेते हुए मौके का निरीक्षण किया और घण्टों दुकान के चबुतरे पर बैठकर कार्यों की निगरानी करते रहे। सूत्रों की माने तो अधिशासी अभियंता दफ्तर में बैठकर ही कार्य करने में रूची रखतें है। जिसके कारण कई काम पेंडिंग की अवस्था में पड़े है।



