Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • पिकअप व दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

खुटहन। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से आज्ञत चोरों के द्वारा पिकअप वाहन व नकदी तथा दो दुकानों का ताला रेतकर हजारों का सामान पार कर देने के मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के 36घंटे बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। बनहरा गांव निवासी सुभाष मौर्या ने गत मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोमवार की रात वह अपनी पिकअप घर के सामने खड़ी कर बरामदे में बिस्तर लगाकर सो गया। अपना जैकेट दीवार में लगी खूंटी में टांग दिया था। जिसमें पिकअप की चाबी, दो मोबाइल और पांच हजार रुपए रखे थे। चोर जैकेट और पिकअप पार कर दिए। इसी रात अज्ञात चोरों ने पटैला बाजार के सब्जी मंडी में सुभाष निगम के द्वारा संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला रेत भीतर रखा इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, सीसीटीवी सेट आदि उठा ले गए। इसी के बगल अलीहसन की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोर इन्वर्टर बैटरी, सबमर्सिबल पम्प, पंखा, तार आदि पार कर दिए।

Share Now...