Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी मड़हे जलकर खाक, हजारों...

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी मड़हे जलकर खाक, हजारों का नुकसान

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में बुधवार की रात लगभग 11 बजे दो रिहायशी मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें तीन हजार नकदी सहित हजारों का घरेलू सामान व अनाज जलकर खाक हो गया। उक्त गांव के उमाशंकर सरोज व दिनेश सरोज का रिहायशी मड़हा था। परिवार खाना खाकर बाहर सोया हुआ था। इसी बीच दोनों मड़हे में आग की तेज उठती लपटें देखकर लोग शोर मचाने लगे। शोर की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गये। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक रिहायशी मड़हा जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आगजनी की सूचना पर राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। ग्राम प्रधान जयहिंद यादव मौके पर रात में ही पहुंच गए थे। गुरूवार की सुबह ही उमा संकर सरोज व दिनेश सरोज ने आगजनी की लिखित तहरीर थाने पर पहुंचकर दिया।

Share Now...