Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने किया...

अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव
  • क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सिंगरामऊ, महराजगंज पुलिस मौके पर

जौनपुर धारा, बदलापुर। क्षेत्र के औंका गांव निवासी अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी की सूचना  मिलते ही आक्रोशित हिन्दू संगठन बजरंग दल, विहिप तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में इकट्ठा हो गये। लोग प्रमोद शर्मा की अविलम्ब रिहाई तथा सेन्ट जेवियर्स के प्रबन्धक थामस जोसेफ की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। गौरतलब है कि 12 फरवरी को मुरादपुर कोटिला निवासी दिनेश मौर्या के घर करीब ढ़ाई सौ से अधिक हिंदुओं के धर्मांतरण कराने की सूचना पर अपने समर्थकों सहित प्रमोद शर्मा मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण का विरोध किया। उनकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से 16 से अधिक लोगों को हिरासत में लेते हुए कोतवाली लाई। धर्मांतरण कराने के आरोप में उसी दिन उक्त लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध अधिनियम की धारा 3 तथा 5(1) के तहत केस दर्ज कर डेढ़ दिन के भीतर न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दिया। इस केस में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसेफ के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इधर अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष पांडेय को पत्रक देते हुए यह चेताया कि धर्मांतरण के मुख्य आरोपित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसेफ की गिरफ्तारी यदि तत्काल नहीं की जा रही है तो वह संगठन के साथ अट्ठारह फरवरी को हजरतगंज विधानसभा के मुख्य गेट के सामने लखनऊ में आमरण अनशन करेंगे। प्रमोद शर्मा ने प्रशासन को यह भी चेताया कि जरूरत पड़ी तो हम विधानसभा के सामने आत्मदाह भी कर लेंगे। इस बात से घबराये पुलिस विभाग के आला अफसरों की घिग्घी बंध गयी। कोई अप्रत्याशित घटना घट जाए इस बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने पुलिस की कई टीमें गठित कर प्रमोद शर्मा को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगा दी। परिणाम स्वरूप शुक्रवार को अलसुबह पुलिस की एक टीम ने प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश उठा उनकी रिहाई तथा सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसेफ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सुबह कोतवाली परिसर में जमा हो गए। पुलिस स्ो लोग प्रमोद के बारे में पूछताछ कर उन्हें रिहा करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। घटनाक्रम चल ही रहा था कि करीब 1 बजे भनक लगते ही विधायक रमेश चंद्र मिश्र भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आक्रोशित हिंदू संगठनों को समझाते बुझाते मामले को शांत कराया। कहा कि प्रमोद शर्मा के परिजन साथ चलें एसपी को कोई लिखित दे कि इनके द्वारा किसी भी तरीके की आत्मघाती कदम नहीं उठाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी परिजनों की होगी इस पर उन्हें रिहा करा दिया जाएगा। विधायक की बात पर लगभग साढ़े तीन घंटे बाद आक्रोशित हिंदू संगठन कोतवाली परिसर से बाहर हुए। उधर सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में महराजगंज के थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, सिंगरामऊ थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने बताया कि सेंट जेवियर्स के प्रबंधक थामस जोसेफ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, सत्यम सिंह, साहब लाल कनौजिया, अनिल सिंह शक्ति, हरसू प्रसाद पाठक, अशोक सिंह, बलवीर गौर, रामसहाय पांडेय, महेंद्र शुक्ला, मिथिलेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...