Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअकीदत के साथ संपन्न हुआ सालाना उर्स

अकीदत के साथ संपन्न हुआ सालाना उर्स

जौनपुर। राजा साहब का पोखरा, उत्तरी क्षेत्र में हज़रत म$कबूल शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक 19जून को बड़ी अकीदत, मोहब्बत और धार्मिक जोश के साथ मनाया गया।

इस मौके पर हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और मज़हबी भाईचारे की मिसाल पेश की। उर्स का आयोजन जनाब मुनीर हसन उर्फ दुलारे और जनाब इमरान खान की सरपरस्ती में किया गया। उर्स की शुरुआत फातिहा ख्वानी से हुई, जिसके बाद हज़रत की मजार शरीफ पर फूलों से बनी चादर चढ़ाई गई। इस दौरान सूफियाना कलाम, कव्वाली और नातिया नज़्मों की मह$िफल ने माहौल को रूहानी बना दिया। लोग दूर-दराज़ से आकर हज़रत से मन्नतें मांगते हैं और दिली सुकून हासिल करते हैं। बताया गया कि यह उर्स मुबारक 1994 से निरंतर हर साल इस्लामी माह चाँद की 22तारीख को आयोजित होता आ रहा है। यह महज़ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि एक सामाजिक समरसता का प्रतीक भी बन चुका है, जिसमें हर मज़हब और समुदाय के लोग शरीक होते हैं। कार्यक्रम में इश्तेया$क अहमद उ$र्फ के.डी, इ$कबाल(बाबू) हिंद डीज़ल किला, िफरदौस खान, वाहिद खान, कमाल खान, सुल्तान खान, अमन खान, राकिब, गुफरान, दानिश, स्टार रेफ्रिजरेशन बलुआघाट से इरफान खान समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा बताते हुए कहा कि इस उर्स से हमें आध्यात्मिक प्रेरणा के साथ-साथ एकता और भाईचारे का संदेश भी मिलता है।

Share Now...