जौनपुर धारा, केराकत। विकास खण्ड केराकत में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वच्छता और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने बेस्ट सामुदायिक शौचालय के संचालन एवं रखरखाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सहायक विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के स्तर को बढ़ाना और समाज में स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। ग्राम प्रधान ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह सम्मान पूरे गांव की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आयोजन ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के प्रति सभी को प्रेरित किया।
― Advertisement ―
गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
world toilet day : केराकत में विश्व शौचालय दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान



