जौनपुर धारा,जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास वृद्ध महिला की सोने की चेन काट कर भाग रही दो महिलाओं को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है, जहाँ चांदमारी कनह मोहल्ला निवासी राजेश कुमार जयसवाल पुत्र मदनलाल अपनी माता उषा देवी को पॉलिटेक्निक से वाजिदपुर तिराहे पर लेकर जा रहें थें कि इसी गाड़ी में पहले से ही बैठी दो महिलाओं ने रास्ते के बीच में ही बहाना शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरी महिला ने उषा देवी के गले में पहनें सोने की चेन को काट लिया। अचानक उषा देवी की नजर महिला के हाथ पर पड़ी तो देखा की चेन का कुछ हिस्सा मुट्ठी के बाहर लटका हुआ था, राजेश कुमार और उनके साथ में रही महिलाओं ने दोनों महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने राजेश की दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनों का चालान कर दिया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
women arrested : सोने का चैन काटकर भाग रही दो महिलाएं गिरफ्तार



