- रविवार की सुबह ही घने कोहरे ने कम की विजिबिलिटी
जौनपुर धारा,जौनपुर। साल 2025 का आगाज और 2024 की विदाई से पूर्व बरसात के साथ ही ठण्ड ने दस्तक दे दी है। बारीश के बाद जौनपुर में पहला घना कोहरा रविवार को देखा गया। हांलाकि इस बार ठण्ड काफी विलम्ब से पड़ना शुरू हुआ है लेकिन ठण्ड के दस्तक ने पहले ही झोंके से सबको हिला कर रख दिया है। आज पहला दिन होगा जब हर किसी के घर, सड़क, चौराहों आदि स्थानों पर अलाव, हिटर आदि माध्यमों की आवश्यकता पड़ी होगी। ठंड के साथ कोहरा ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो घने कोहरे के कारण उनके पैर ठिठक गए। सुबह-सुबह सैर के लिए जाने वाले लोग रोजाना से थोड़ी देरी से सैर पर गए। घने कोहरे के कारण हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार रोक दी। तेजी से दौड़ने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।
दो दिन बाद एक और साल बीतेगा और नए साल की शुरुआत हो जाएगी। यानी की 2 दिनों बाद 2025 की नई सुबह दस्तक देने को तैयार है लेकिन उससे पहले ही मौसम नए साल के प्रवेश पर अपने अनोखे अंदाज में स्वागत करता हुआ नजर आ रहा है। अभी तक जहां कम ठण्ड और हल्की कोहरे से लोग राहत की सांस ले रहे थे। वहीं, उत्तर भारत में हुई बारिश पहाड़ों की बर्फबारी एवं चल रही सर्द पछुआ हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में गिरावट देखने के साथ ही जौनपुर में घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है। दिसंबर माह समाप्त होने में मात्र दो दिन ही बचे है। जैसे-जैसे दिसंबर माह बीत रहा है वैसे ही सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। रविवार की देर रात से आसमान में कोहरा छाने लगा और देखते देखते कोहरा बढ़ गया। सुबह जब लोग सैर को निकले तो शहर की सड़कोंं पर कोहरा नजर आया। कोहरा होने के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। जिस पर काफी लोग जल्दी ही सैर करके अपने घरों में वापस आ गए।

5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
अनुमान लगाया जा रहा है कि जौनपुर में अगले 2 दिनों तक यानी एक जनवरी तक मौसम इसी तरह रहने वाला है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के द्वारा उत्तर भारत में हुई बारिश समय से ही पहाड़ों पर गिरने लगी है। जहां बर्फ एवं कछुआ सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के मौसम को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। दिसंबर महीने में बारिश के कारण तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
कोहरे के चलते वाहन की रफ्तार थमी
कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर भी सुबह को कम लोग ही नजर आए। वहीं घने कोहरे का असर हाइवे पर भी देखने को मिला। कोहरे ने हाइवे पर तेज दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार को थाम दिया और वाहन रेंगते नजर आए।