Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
HomeमनोरंजनThe-Sabarmati Report रिलीज से पहले Godhra station पहुंचे Vikrant

The-Sabarmati Report रिलीज से पहले Godhra station पहुंचे Vikrant

विक्रांत मैसी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में जान डाल देते हैं। 12वीं फेल के बाद से तो फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म के बाद अब उनकी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हो रही है। जो गोधरा कांड के ऊपर आधारित है। साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर जारी हो चुका है और ये सच्चे मायनों में सनसनी पैदा कर रहा है। इसमें भारत की एक बेहद दर्दनाक घटना की झलक दिखाई गई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। जहां दर्शक इस अनकही घटना के बारे में जानने को उत्सुक हैं, वहीं विक्रांत मैसी ने फिल्म रिलीज से पहले एक बार फिर गोधरा स्टेशन जाकर यादें ताजा की हैं। बता दें कि इसी स्टेशन पर हुई इस असल घटना पर यह फिल्म बनाई गई है। विक्रांत मैसी, जो फिल्म के लीड एक्टर हैं, ने गोधरा रेलवे स्टेशन का दौरा कर सभी को हैरान कर दिया। यह स्टेशन फिल्म के लिए खास महत्व रखता है। फिल्म साबरमती रिपोर्ट 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित एक त्रासदी की कहानी बताती है। विक्रांत मैसी का गोधरा रेलवे स्टेशन पर किया गया दौरा असल में फिल्म की यात्रा के एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

Share Now...