Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
HomeमनोरंजनShridevi ने Boni के लिए नहीं इस सुपरस्टार के लिए रखा था...

Shridevi ने Boni के लिए नहीं इस सुपरस्टार के लिए रखा था व्रत

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी अपने इस को-स्टार को बहुत मानतीं थीं। जिनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है, इनका जन्म कर्नाटक के एक साधारण से मराठी परिवार में हुआ था। यह इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार हैं, जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। ये वही अभिनेता हैं, जिनके लिए श्रीदेवी ने एक बार 7 दिनों का व्रत भी रखा था। वैसे तो श्रीदेवी का नाम मिथुन चक्रवर्ती समेत कई एक्टर्स संग जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने शादी की बोनी कपूर से। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे, कि श्रीदेवी पर एक सुपरस्टार और था, जो जान छिड़कता था। बता दें कि रजनीकांत असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है, उन्होंने अपने करियर में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया, लेकिन श्रीदेवी के साथ उनकी केमिस्ट्री हमेशा खास रही। दोनों ने चार भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में 19 फिल्मों में साथ काम किया। रजनीकांत और श्रीदेवी की पहली फिल्म ‘मूंद्रु मुदिचुÓ थी, जिसमें 13साल की श्रीदेवी ने रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। उम्र में 13साल छोटे होने के बावजूद श्रीदेवी और रजनीकांत के बीच गहरी दोस्ती थी। रजनीकांत, श्रीदेवी का बहुत ख्याल रखते थे, और उन्हें पसंद भी करने लगे थे। एक पुराने इंटरव्यू में फिल्ममेकर के.बालाचंदर ने खुलासा किया था, कि रजनीकांत, श्रीदेवी से इतनी मोहब्बत करते थे, कि उन्होंने उनकी मां से शादी की बात करने का फैसला किया। उस वक्त श्रीदेवी सिर्फ 16साल की थीं। रजनीकांत अपने मेंटॉर बालाचंदर के साथ श्रीदेवी के घर रिश्ता लेकर पहुंचे, लेकिन जैसे ही वे वहां पहुंचे, अचानक बिजली चली गई और घर में अंधेरा हो गया। रजनीकांत इसे अशुभ संकेत मानकर बिना कुछ कहे वापस लौट गए। इसके बाद उन्होंने कभी इस बारे में श्रीदेवी या उनके परिवार से बात नहीं की। रजनीकांत और श्रीदेवी की दोस्ती बरकरार रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब 2011 में फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की तबीयत बेहद खराब हो गई थी, तो श्रीदेवी ने उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की प्रर्थना की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए 7 दिन तक उपवास रखा था, और शिरडी के साईं बाबा से उनके जल्द ठीक होने की मन्नत मांगी थी।

Share Now...