Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरscholarship exam completed in Jaunpur : सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रवृत्ति परीक्षा...

scholarship exam completed in Jaunpur : सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रवृत्ति परीक्षा सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले में राष्ट्रीय आय और योग्यता छात्रवृत्ति की परीक्षा 10 नवंबर को केंद्र पर सम्पन्न हुई। परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र प्रभारियों को जिम्मेदारी दी थी। आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है, जिसके अन्तर्गत परीक्षा कराई गई। रविवार को परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा में छात्रों ने प्रतिभाग किया। आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की गई है। जिसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्रों शामिल हुईं। परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों और ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर भी सवाल पूछे गए। इनमें रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी। भारत में सत्याग्रह आंदोलन किसने चलाया। उत्तर प्रदेश में कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध जिला कौन सा है, समेत अन्य सवाल शामिल रहे।

Share Now...