सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से घर घर में मशहूर हुई सना सुल्तान ने अपने फैंस को गुडन्यूज दी है। सना ने चोरी-चुपके शादी रचा ली है। सना सुल्तान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी शादी से जुड़ी यादें शेयर की हैं। इन फोटोज में सना दुल्हन की तरह सजी हुई है, लेकिन ने अपने दुल्हेराजा का चेहरा नहीं दिखाया है। सना सुल्तान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने निकाह की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में वह अपने दुल्हेराजा के सामने बैठी हुई हैं और शादी की रस्मों को पूरा कर रही हैं। सना सुल्तान ने अपने पति मोहम्मद वाजिद खान से मदीना में जाकर निकाह किया है। वायरल फोटो में बैकग्राउंड में मुस्लिम धर्म की पाक जगह मदीना साफ झलक रही है। सना सुल्तान ने अपना दुल्हन लुक क्रीम कलर के भारी भरकम शरारा से पूरा किया। उन्होंने हाथों पर सिंपल मेहंदी लगाई और हैवी ज्वैलरी भी पहनी। सना ने अपना मेकअप काफी सिंपल रखा। तस्वीरों में सना और उनके पति मोहम्मद वाजिद खान की अंगूठी की है। इस तस्वीर को बेशक रिंग सेरेमनी से पहले लिया होगा। सोशल मीडिया पर सना सुल्तान की शादी की फोटोज तहलका मचा रही हैं।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Sana Sultan ने मदीना में किया निकाह, Shauhar छुपा रहे face



