बॉलीवुड के जानेमाने कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते दिन ही अपनी बेटी राहा का बर्थडे सेलीब्रेट किया है। राहा कपूर अब-2 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। राहा की बर्थडे पार्टी में उनका पूरा परिवार पहुंचा था। इस लिस्ट में सोनी राजदान, महेश भट्ट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा नीना गुप्ता भी काफी ग्लैमरस अंदाज में राहा का बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं। कुछ देर पहले ही सोनी राजदान ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस को इस पार्टी की झलक दिखाई है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी की थीम जंगल रखी थी। यही वजह है जो राहा का कमरा पूरी तरह से हरे रंग में रंगा नजर आया। तस्वीर के बैकग्राउंड में पेड़ और जानवर नजर आ रहे हैं। वहीं राहा का केक भी थीम से मैच कर रहा है। इस बार राहा ने हरे रंग का केक कट किया है, जिस पर कई जानवरों के चेहरे बने हुए थे. बर्थडे से पहले आलिया भट्ट ने फैंस को पार्टी की थीम का हिंट भी दिया था। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें राहा बंदर के पास बैठी नजर आ रही थी। राहा के बर्थडे की तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। लोग लगातार राहा को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं. इसके अलावा महेश भट्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो मिकी माउस के साथ पोज दे रहे हैं। फैंस को महेश भट्ट का ये अंदाज पसंद आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि नाना-नानी और दादी ने राहा के बर्थडे पर खूब मस्ती की है। हालांकि लोगों ने नीना गुप्ता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है। नीना गुप्ता का बोल्ड अवतार देखकर लोग उनको खरीखोटी सुना रहे हैं।