जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों के छात्र समर्थ पोर्टल की समस्या से काफी परेशान हैं। पिछले काफी समय से समर्थ पोर्टल पर लॉग-इन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण विद्यार्थी एबीसी आईडी जेनरेट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा से वंचित होने का डर सता रहा है। बता दें कि इस वर्ष इस साल विवि ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी छात्रों को परीक्षा से पहले ‘समर्थ पोर्टल’ पर लॉग-इन कर अपनी एबीसी आईडी जनरेट करना अनिवार्य होगा। अन्यथा वे परीक्षा नहीं दे सकेंगे। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह पहले समाप्त हो चुकी है, लेकिन विवि प्रशासन ने अभी तक इसे बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया है। इस बार यूजी-पीजी की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होनी है, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण हजारों छात्र-छात्राएं अभी भी समर्थ पोर्टल पर लॉग-इन नहीं कर पाए हैं, जिससे उनकी तैयारियां अधर में लटकी हुई नजर आ रही हैं। ईमेल आईडी में भिन्नता के कारण ओटीपी न मिलना, और कई छात्रों के एनरोलमेंट व रोल नंबर मान्य न होने जैसी समस्याओं के कारण करीब 40 प्रतिशत छात्र एबीसी आईडी जनरेट करने में असमर्थ हैं। लॉगिन में असफल रहने की वजह से इन छात्रों का परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरा जा सका है, जिससे उनकी परीक्षा में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। छात्रों और कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आवेदन और लॉगिन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। इस पर परीक्षा नियंत्रक, डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन आवेदन की तिथि के विस्तार पर विचार किया जाएगा।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Purvanchal University Jaunpur : समर्थ पोर्टल की समस्या से छात्रों को हो रही परेशानी



