Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरPolice Demolished : रातों रात हुए अवैध कब्जे को पुलिस ने ढ़हाया

Police Demolished : रातों रात हुए अवैध कब्जे को पुलिस ने ढ़हाया

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी गांव में रातों रात कब्जा कर बनाए गये अवैध निर्माण को पुलिस ने ढ़हा दिया। पुलिस ने कब्जे करने वालों को चेतावनी भी दी यदि अब कोई विवाद हुआ तो गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हेमापुर तरहठी गांव में लाल मुहम्मद का पड़ोसी सगीर अहमद से जमीनी विवाद कई सालों से चला आ रहा है। लाल मोहम्मद का कहना है कि जमीन उनके नाम रजिस्ट्री है, रजिस्ट्री के आधार पर दो बार पक्की पैमाईश भी तहसील प्रशासन द्वारा किया गया है। लाल मोहम्मद का आरोप है कि जब भी वह अपनी जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं विपक्षी सगीर का परिवार मारपीट व गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं। शुक्रवार को इसी मसले को लेकर एसडीएम केश राय व नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार गांव में पहुंचे और सगीर को नसीहत दी कि लाल मोहम्मद के निर्माण को वह कत्तई न रोकें उसे बनने दें। शुक्रवार को देर रात सगीर पक्ष के लोगों ने उपरोक्त जमीन पर टीन शेड व छप्पर डालकर कब्जा कर लिया। सुबह जब लाल मोहम्मद का परिवार उठा तो कब्जा देखकर हैरान हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। लाल मोहम्मद ने विपक्षी के द्वारा रातों-रात किये कब्जे की शिकायत एसडीएम केश राय से की तो उन्होंने थानाध्यक्ष संतोष पाठक से कब्जा को हटाने को कहा। शनिवार की शाम थानाध्यक्ष संतोष पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से किये गये कब्जे को गिरा दिया और चेतावनी दी यदि दोबारा कब्जा किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...