― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरPainful death in Accident : ट्रक की चपेट में अधेड़ की दर्दनाक...

Painful death in Accident : ट्रक की चपेट में अधेड़ की दर्दनाक मौत

  • मृतक सड़क पर तड़पता रहा, पुलिस नहीं पहुंची बचाने
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल पुलिस चौकी के सामने का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल चौकी के सामने सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ युवक की जान चली गई।जौनपुर से अपने गांव मानीकला लौटते वक्त एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मानीकला गांव निवासी मोहम्मद अंसार 50वर्ष पुत्र मोहम्मद मूसा जौनपुर से घर जाते समय पूर्वांचल पुलिस चौकी के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौके पर तड़प कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने मो मृतक चौकी से 100मी.दूरी तड़पता रहा था, लेकिन पुलिस 20मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची। इसको देखकर आस-पास के लोग आक्रोशित हो गए और भाग रहे ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस पहुंच कर आरोपी को थाने ले गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले ट्रक व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी असमय मृत्यु ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share Now...