― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
HomeमनोरंजनNeeta Ambani ने पार्टी में किया बड़ी बहू को इग्नोर?

Neeta Ambani ने पार्टी में किया बड़ी बहू को इग्नोर?

नीता अंबानी आए दिनों ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। बता दें कि जब से राधिका मर्चेंट शादी करके अंबानी हाउस आई हैं तब से ही फंक्शन की लाइन लग गई है। अंबानी हाउस के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज बने हुए हैं जिसपर तमाम वीडियोज शेयर किए जाते हैं। कभी राधिका के वेकेशन फोटोज देखने को मिलते हैं तो कभी नीता अंबानी के इवेंट्स के वीडियोज़ देखे जाते हैं। वहीं हाल ही में राधिका मर्चेंट नीता अंबानी और श्लोका अंबानी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान रह गए है। दरअसल यह वीडियो किसी फंक्शन का है जहां राधिका, नीता अंबानी और श्लोका साड़ी में नजर आ रही हैं। पहले तो तीनों तस्वीरें खिंचवाती हैं, लेकिन बाद में नीता अंबानी छोटी बहू का हाथ पकड़ लेती हैं। नीता अंबानी राधिका का हाथ पकड़ तस्वीर खिंचवाती हैं। जबकि श्लोका अकेले ही पोज देती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- नहीं नीता अंबानी बहुओं में फर्क नहीं करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा घर चाहें कोई भी क्यों ना हो सास बहू के बीच ये नदारा देखने को मिलता ही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तीनों ही मजबूत महिलाएं हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Share Now...