Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

माधुरी दीक्षित से मिलीं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा

सुरों की प्रस्तुति से जीता दिलजौनपुर। काशी की सांस्कृतिक धरती पर शुक्रवार को कला और सिनेमा का सुंदर संगम देखने को मिला, जब उदीयमान...
Homeअपना जौनपुरNagar Panchayat Kajgaon : स्वच्छ मिशन की धज्जियां उड़ा रहा पंचायत

Nagar Panchayat Kajgaon : स्वच्छ मिशन की धज्जियां उड़ा रहा पंचायत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कजगांव नगर पंचायत द्वारा डस्टबिन में भरे हुए कूड़े-कचरों को नहीं फेंकने के कारण बाजार में उठ रही भीषण बदबू से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद भी नगर पंचायत पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है। बता दें एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी यह दावा करते है कि कजगांव नगर में साफ-सफाई समय से हो रही है। वहीं चौक-चौराहे पर रखा डस्टबिन, आदि स्थानों पर नगर पंचायत में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। लेकिन देखा जाय तो यहाँ कूड़े-कचरों को नही फेंका जा रहा है। जो जिम्मेदारों के पोल खोलती नजर आ रही है। इस गंदगी से भीषण बदबू उठ रही है और लोगों को भारी परेशानी को झेलना पड़ रहा है। स्थानीयों ने बताया कि यह डस्टबिन काफी दिनों से भरा पड़ा है, इसकी सफाई भी नही की जा रही है। यह नगर पंचायत पुरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन योजना पर पलीता लगाता नजर आ रहा है।

Share Now...