बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है। अपने शानदार डांस मूव्स और सिजलिंग अदाओं से दिलों पर राज करने वाली मलाइका अरोड़ा ने डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ डिजिटल डेब्यू किया है। वह एक बिल्कुल नए और एक्सक्लूसिव शो, मूविंग इन विद मलाइका में अनफिल्टर्ड बातचीत के जरिए फैन्स को अपने पास्ट, प्रेजेन्ट और फ्यूचर की एक झलक दे रही हैं।
सीरीज का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है। जिसमें मलाइका अरोड़ा की ताकत, कमजोरियों और डर के बारे में बात की गई है। मलाइका अरोड़ा ने शो में बताया कि कैसे वह एक-एक करके अपने डर पर काबू पाने की कोशिश करती हैं। अपनी मैनेजर एकता के साथ बातचीत में, जहां वह पूछती हैं कि क्या मलाइका एक्टिंग के डर के कारण किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को टाल रही थीं? जिसपर मलाइका कहती हैं, ‘मैं चकमा नहीं दे रही हूँष्ठ मुझे बस यकीन नहीं है। ईमानदारी से, अभिनय का डर नहीं है, बल्कि मुझे डायलॉग्स को बोलने में असुविधा महसूस होती है। लोगों के सामने खड़े होना और वास्तव में डायलॉग्स के साथ भावनाओं को लेकर सहज होना कुछ ऐसा है जिसे लेकर मैं हमेशा थोड़ी डरी हुई रही हूँ। मैं इसे लेकर थोड़ा नर्वस हो जाती हूं… इसलिए शायद मैं इससे दूर भागती हूं। मलाइका आगे कहती हैं, ‘इतने सालों में बहुत सारी स्क्रिप्ट्स आई हैं जिन्हें मैंने देखा और पढ़ा है लेकिन कहीं न कहीं मैं हमेशा दूर ही रही। खैर, यह मेरा एक और डर है। स्कूल में भी, जब मुझे कुछ रटना होता था और सार्वजनिक रूप से कहना होता था तो मुझे घबराहट होती थी। मुझे लगता था कि यह सबसे कठिन काम है। मुझे लगा कि मुझ पर इतना दबाव है कि इससे मुझे बहुत बेचैनी होगी। अगर मुझे कुछ सीखना होता तो मैं न तो खा सकती थी, न सो सकती थी और न ही कुछ कर सकती थी। इसलिए मेरा यह डर हमेशा से बना हुआ है। मलाइका की इस बात से साफ है कि वो एक्टिंग से डरती हैं। तो क्या हुआ मलाइका एक्टिंग नहीं करतीं? वो बिना एक्टिंग किए भी अपने डांस के बलबूते अच्छा खासा करियर बना चुकी हैं। आज मलाइका डांस शोज की जज हैं। स्कीन पर भी मलाइका ने धमाकेदार वापसी कर ली है। अब अपना शो भी लेकर आ गई हैं। हम तो बस यही कहेंगे बिना एक्टिंग किए भी मलाइका रॉक कर रही हैं।



