Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरमाधुरी दीक्षित से मिलीं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा

माधुरी दीक्षित से मिलीं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा

  • सुरों की प्रस्तुति से जीता दिल

जौनपुर। काशी की सांस्कृतिक धरती पर शुक्रवार को कला और सिनेमा का सुंदर संगम देखने को मिला, जब उदीयमान शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा की मुलाकात बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और ‘धक-धक गर्लÓ माधुरी दीक्षित से हुई। यह विशेष मुलाकात सिगरा चौराहा स्थित पीएनजी ज्वेलर्स की नई शाखा के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान हुई। इस अवसर पर विदुषी वर्मा ने फिल्म देवदास में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीत ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे गरवा लगाएÓ की सुरमयी प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी मधुर गायकी से प्रभावित होकर माधुरी दीक्षित ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय और नृत्य के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाली माधुरी दीक्षित से मिला यह प्रोत्साहन विदुषी वर्मा के लिए बेहद प्रेरणादायी रहा। उन्होंने इसे अपने जीवन की यादगार उपलब्धि बताया। गौरतलब है कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ काशी प्रवास पर थीं। उद्घाटन समारोह में उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान विदुषी वर्मा की सुरमयी प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष सौरभ गाडगिल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह, विधायक डॉ.अवधेश सिंह सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Share Now...