जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसीदाबाद गांव में बिछाई गई गैस पाइप लाइन के लीक होने से अचानक आग लग गई। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।शनिवार दोपहर को पाइड नेचुरल गैस की लाइन में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास जारी रहा। इस दौरान इलाके के लोग एकदम से दहशत में आ गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जमीन से उठते आग के लपटों को देखकर लोग भयभीत हो गए। जिससे जो बन पड़ा, वो करने लगा लेकिन आग को काबू न कर सके। भीषण ठण्ड में जगह-जगह अलाव जलने के कारण किसी अनहोनी को लेकर लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक आग नहीं बुझ पाई थी। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल पहुंच गई थी।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
Gas Pipeline Leak : गैस पाइप लाइन लीक होने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत



