जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र गुरुवार को ग्राम लपरी तहसील शाहगंज निवासी मृतक सत्यम बिंद के घर पहुंचे और उनके परिजनों से संवाद किया तथा संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान पीड़ित परिवार को रू.05लाख की सहायता धनराशि देते हुए राज्यमंत्री ने परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि इस दुख की घडी़ में शासन परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री इस घटना से अवगत है, जिसके क्रम में शासन की ओर से रू.05लाख की सहायता धनराशि स्वीकृत की गयी है जो पीड़ित पाfरजन को चेक स्वरूप प्रदान की गयी है। उन्होने कहा कि शासन की ओर से मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद की जाएगी। इस दौरान मंत्री द्वारा सत्यम बिन्द के परिवारजन को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने पीडित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हे आश्वस्त कराया कि जिन लोगों ने भी अपराध किया है उन पर कार्रवाई की जा रही है, तथा दोषियों के विरूद्व कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Juanpur News : मृतक सत्यम बिन्द के परिजनों को दी गई 5 लाख की आर्थिक सहायता



