जौनपुर धारा, खेतासराय। गोरारी गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार की देर सांय पूर्व विधायक के प्रतिनिधि रह चुके खुर्शीद अनवर खान को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में भर्ती कराया गया। पराकमाल ग्राम निवासी खुर्शीद अनवर ख़ान सांय अपने गृह गांव से निकलकर जौनपुर बाइक से जा रहे थे कि गोरारी गांव में रेलवे क्रासिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने राड से मारकर बुरी तरह से हाथ पैर तोड़ दिया और इन्हें अधमरा कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ स्थिति गंभीर देख चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर पीएचसी सोंधी के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बता दें कि पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके प्रतिनिधि रह चुके खुर्शीद अनवर खान से बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर खुर्शीद अनवर ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग की थी। इसी बीच शुक्रवार को देर शाम खुर्शीद पर जानलेवा हमला हुआ और उनकी दोनों पैर पर हमलावर हमला करके उन्हें अधमरा कर दिया जिनळे आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछता है कि आप पर हमला किसने किया तो वो दर्द से कराहते हुए कहते है कि पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनकी पत्नी ने उन पर हमला करवाया है। विदित हो कि खुर्शीद ने इससे पहले पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके समर्थकों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मिले थे और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Juanpur News : पूर्व विधायक के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद पर जानलेवा हमाला, किया अधमरा



