Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Weather Became Pleasant : चमक-गरज के साथ हुई बारिश से मौसम...

Jaunpur Weather Became Pleasant : चमक-गरज के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

  • उमस भरी गर्मी से मिला छुटकारा, लोगों ने ली राहत की सांस

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बुधवार की शाम आखिरकार राहत मिल ही गई। झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। सुहाने मौसम का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। उमस भरी गर्मी से बेहाल  लोगों ने बारिश के बाद से राहत की सांस ली। यह बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। खरीफ फसल, धान की रोपाई के लिए बारिश होने के बाद से किसानों ने खेतों की जोताई शुरू कर दी है। जौनपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के बाद मानसून गतिविधियां तेज हो गई है, जिससे अच्छी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। जौनपुर में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुआ। शाम करीब 3:45 बजे तेज झमाझम वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई, मौसम विज्ञानी ने पहले ही बुधवार को वर्षा की संभावना व्यक्त की थी। इस कारण दिन में काई बार आसमान में बादल छाए, लेकिन वर्षा नहीं हुई। दोपहर दो बजे के वक्त तो धूप रही, लेकिन शाम के समय अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही समय बाद रिमझिम वर्षा का दौर भी शुरू हुआ, जो तेज झमाझम वर्षा में बदल गया। करीब एक घंटे तक जोरदार वर्षा हुई। तेज वर्षा के चलते नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा। सड़क पर बहने वाले पानी के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वर्षा के दौरान तेज हवा हवा और आसमान में कड़कने वाली बिजली के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रही।

Share Now...