Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जौनपुर पुलिस की पहल

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जौनपुर पुलिस की पहल

जौनपुर। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share Now...