Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान चलाया

पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान चलाया

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के द्वितीय चरण में जौनपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, स्कूल, चौक-चौराहों और ग्राम क्षेत्रों में जाकर महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 112, 108, 1098, 1930 और 1076 के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया और आपात स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और कानूनी प्रावधान, साइबर अपराध और उनसे बचाव, और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ जैसे प्रासंगिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस हमेशा सहयोग एवं संरक्षण के लिए तत्पर है। जनपद के प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श और शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Share Now...