Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले दो अभियुक्त...

Jaunpur News :  यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बटाऊबीर में स्थित एक इण्टर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले फर्जी परीक्षार्थी और वास्तविक परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक श्रीगणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर में इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा के दौरान सुशील कुमार की जगह रजत गौड़ परीक्षा देते पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक अनिल कुमार और कक्ष निरीक्षक बैजनाथ व ओम प्रकाश यादव ने शक होने पर जांच की, जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फर्जी परीक्षार्थी रजत गौड़ और वास्तविक परीक्षार्थी सुशील कुमार दोनों को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share Now...