Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने किया आशीर्वाद...

Jaunpur News : भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने किया आशीर्वाद की कामना

  • भारी भीड़ में भगवान भास्कर के जयकारे से गुंजायमान हुआ घाट

जौनपुर धारा, शाहगंज। घास मंडी रोड पर स्थित बौलिया मंदिर के तालाब पर छठ पूजा समिति शाहगंज द्वारा आस्था के महापर्व डाला छठ उत्साह पूर्वक मनाया गया।

घाट पर जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ द्वारा सूर्य देव की जय भगवान भास्कर की जय बोलने के कारण संपूर्ण आसमान गुंजायमान हो गया व्रत करने वाली महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर पुत्रों की तथा संपूर्ण परिवार की लंबी उम्र की कामना किया। आरती के समय जल रहे हजारों दीपों के कारण संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर 2:00 बजे के बाद से ही संपूर्ण नगर के श्रद्धालु अपने-अपने सिर पर पूजा सामग्री लेकर छठ पूजा स्थल की ओर आने लगे। शाम होते होते हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो गया। भव्य आरती और भजन संध्या के कारण पूरे माहौल में श्रद्धा व्याप्त हो गई। व्रती महिलाओं में गुंजन चौरसिया, बबीता चौरसिया, डाली जोशी, रंजीता अग्रहरि पिंकी, संध्या, रागिनी, सोनम, अनु, अनुराधा आदि हजारों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, क्षेत्र अधिकारी शाहगंज अजीत चौहान उप जिलाधिकारी  शाहगंज राजेश चौरसिया अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, नायब तहसीलदार शाहगंज पूरी मुस्तैदी के साथ पूजा स्थल पर डटे रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस के अधिकारी संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में बौलिया मंदिर के कार्यकर्ताओं, छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं तथा नगर के स्थानीय स्वयंसेवकों दिनेश गांधी, सुजीत गुप्ता, धीरज पाटिल, ईशान जायसवाल राम, विष्णु कांत अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, अक्षत अग्रहरि, अनिल कुमार अग्रहरी, विकास नागवंशी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई तथा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Share Now...