Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  निष्पादन समिति कर बैठक संपन्न

Jaunpur News :  निष्पादन समिति कर बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में प्रदूषण निष्पादन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में बसुही नदी के डी-सिल्टिंग का कार्य, तटों का सुदृढ़ीकरण एवं वसुही नदी एवं वरुणा नदी के संगम से 100मीटर पूर्व कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड के निर्माण कार्य, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग एवं नदी के तटों पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण के संबंध में चर्चा की गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि बसुही नदी के बांधों पर ग्राम चंद्रभानपुर, बेलौंनाकला तथा बघनरी ग्रामसभा में लगभग 8000पौधों का पौधारोपण एवं बसुही नदी के बंधों पर दूबान से बारीगांव नेवादा तक तथा दाईं पटरी रामपुर से राजपुर तक लगभग 10000पौधों का पौधोंरोपण किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वारा अवगत कराया गया है कि बसुही नदी डी सिल्टिंग एवं दोनों बैंकों के समतलीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर प्रदूषण निष्पादन समिति के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...