जौनपुर धारा, जौनपुर। अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर जौनपुर आए अपर जिला जज मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने दुर्घटना मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अधिकरण का उद्देश्य उन्हें जल्द से जल्द और अधिकतम क्षतिपूर्ति प्रदान कर उनके जख्मों पर मरहम लगाना है। 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्री-मीटिंग्स की तिथियां 4 दिसंबर, 7 दिसंबर, और 11दिसंबर तय की गई हैं। विशेष रूप से 7 दिसंबर की बैठक में प्रमुख बीमा कंपनियों के मंडलीय अधिकारियों को न्यायालय ने तलब किया है, जिसमें न्यू इंडिया, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एचडीएफसी, इफको टोकियो, ओरिएंटल, और टाटा एआईजी समेत 11कम्पनियां शामिल होंगी। वार्ता के माध्यम से अधिकतम मुकदमों के निस्तारण की योजना बनाई गई है। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण और बुके देकर जज मनोज कुमार अग्रवाल का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने त्वरित न्याय और पीड़ितों को अधिकतम क्षतिपूर्ति दिलाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Jaunpur News : दुर्घटना दावा अधिकरण में न्यायाधीश ने ग्रहण किया कार्यभार



