जौनपुर धारा, जौनपुर। सपा विधायक तुफानी सरोज ने कहा, सरकार का ‘बटोगे तो कटोगे’ का नारा सही साबित हो रहा है। दलित और पिछड़े भ्रमित होकर बीजेपी को सत्ता में लाते रहे तो इसी तरह कुचले जाते रहेंगे। जाति विशेष के अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, और सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को फेल बताते हुए पुलिस पर भी सवाल उठाए। दरअसल जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे पर मंगलवार को मामूली विवाद ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि 24वर्षीय युवक पंकज राजभर को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि दबंग छोटू सिंह और रोहित सिंह ने मामूली विवाद के बाद युवक पर अपनी कार कई बार चढ़ाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन घायल पंकज को वाराणसी के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज के शव को घर लाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, एसपी सिटी और सीओ, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान, केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक तुफानी सरोज भी वहां पहुंचे और उग्र भीड़ को शांत कराया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Jaunpur News : दलित-पिछड़े एक होते तो सत्ता में न होती बीजेपी : तूफानी सरोज



