जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिती में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई, उन्होंने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहे। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण



