― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जानलेवा हमले का एक आरोपित गिरफ्तार

Jaunpur News : जानलेवा हमले का एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के खोभरियां मजरे में एक सप्ताह पूर्व रात में घर के बरामदे की कोठरी में सो रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों के द्वारा गड़ासी से सिर पर जानलेवा वार कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को दौलपुर गांव से उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह कहीं भागने के फिराक में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसे चलाना न्यायालय भेज दिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया था। घायल सुनील कुमार यादव के पिता सुरेश यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पिलकिछा बाजार के तिराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है, जिस पर सुनील बैठता है। रविवार की शाम वह नित्य की तरह दुकान बन्द करने के बाद घर आकर भोजन के बाद बरामदे के कमरे में सोने चला गया। आधी रात को वह कमरे का दरवाजा पीटते हुए शोर मचाने लगा। जिसे सुनकर परिवार के लोग घर के मुख्य दरवाजे पर लगे चैनल का ताला खोल बाहर आये तो सुनील के सिर से खून की धारा बह रही थी। सुनील अज्ञात हमलावरों द्वारा गड़ासी से सिर पर वार किए जाने की बात कहते हुए बेहोश हो गया।यह भी आरोप था कि बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखा 3 हजार रूपए भी छीन लिया था। आरोप के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी गांव निवासी एक हमलावर शुभम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो मामला खुलकर सामने आया। उसने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश को लेकर अन्य साथियों के साथ हमला किया गया था।

Share Now...