Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

Jaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्य परियोजना समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थी ख्ोलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज, रामदायलगंज में आयोजित हुआ। इसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी, सदर पवन कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अंबरीश सिंह(भोला), मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा के डॉ.राजन सिंह तथा प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष एवं जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जंगबहादुर सिंह ने सभी दिव्यांग विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के केला दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में आदर्श इण्टर कॉलेज इटाएं की छात्रा साबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा पायल मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में राज इंटर कॉलेज के प्रिंस मोदनवाल ने बाजी मारी, म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में राज इण्टर कॉलेज जौनपुर की छात्रा शिक्षा मौर्या ने बाजी मारी, वहीं जूनियर वर्ग में महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज रामदायलगंज की छात्रा अंकिता चौहान प्रथम स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर की छात्रा नेहा कुमारी प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता में आदर्श इण्टर कॉलेज इटाएं की रोशनी चौहान प्रथम स्थान पर रहीं जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कॉलेज की छात्रा शिक्षा मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सृजन सिंह और धीरज सिंह ने किया। प्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनय सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सन्तोष कुमार, विवेक कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक निखिल सिंह, विनोद यादव, पंकज सिंह, रोहित सिंह, विवेक त्रिपाठी, आलोक सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहें।

Share Now...