जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। आयोजन में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के योजना के सम्बन्ध में दिये जा रहे सम्बोधन के सजीव प्रसारण को सुना गया। जिसके उपरान्त उपस्थित 150उज्जवला लाभार्थियों को उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। आयोजन के दौरान राज्यमन्त्री ने चिन्हित उज्ज्वला लाभार्थियों को उज्ज्वला सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत कुल 404372लाभार्थी आच्छादित है, जिसके सापेक्ष 12 मार्च को 202917 उज्ज्वला लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी गयी है। शेष लाभार्थियों द्वारा रिफिल प्राप्त करने के उपरान्त नि:शुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी जायेगी। उक्त अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, जिलामंत्री तथा जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के साथ जिला पूर्ति अधिकारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : उज्जवला योजना के लाभाथियों में वितरित की गई नि:शुल्क सिलेण्डर की सब्सिडी राशि



