Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आपसी सौहार्द का प्रतीक है महाशिवरात्रि व होली का...

Jaunpur News : आपसी सौहार्द का प्रतीक है महाशिवरात्रि व होली का पर्व

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना प्रांगण में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच होली पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष बक्शा प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पर्व कोई भी हो उसका उद्देश्य प्रेम एवं सौहार्द को बढ़ावा देना होता है। उन्होंने लाउडस्पीकर को धीमी आवाज में ही बजाए जिससे किसी को समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने किसी भी नई परम्परा को शुरू न करने की हिदायत दी। महाशिवरात्रि व होली का पर्व हम सब को सामाजिक समरसता का सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि हम सबको होली का पर्व शांति पूर्वक ठंग से मनाना चाहिए। किसी प्रकार का विवाद या लड़ाई न होने पाए इसके प्रति हम सभी को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है दुश्मन को भी गले लगाने से नही चूकना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाद की सम्भावना होलिका दहन पर भी होती है इसलिए संभावना होते ही पुलिस को सूचित करें। यदि कोई शांति भंग का प्रयास करता है तो इसकी सूचना थाने पर तत्काल दे। इस दौरान प्रधान ज्योति यादव, मुन्ना मौर्या, राम सिंह चौहान, मनोज कुमार सिंह‘बाबा’, भोलेनाथ सिंह, गुफरान, इन्तजार अहमद, मनोज यादव, राजेश कुमार, जुगनू सिंह, ईश्वरदेव यादव सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Share Now...