Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मियों ने किया...

Jaunpur News : 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मियों ने किया हड़ताल

जौनपुर धारा, जौनपुर। एनएफपीई के आह्वान पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीशंकर यादव मण्डल के बैनर के तले जौनपुर डाक मण्डल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होने अपनी 7 मांगो को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमे तीन मांग में 18 माह का डीए एरियर भुगतान, एनपीएस बंद करो एवं पुरानी पेंशन बहाल करो, आठवां वेतन आयोग तत्काल गठित किया जाना शामिल है। इस मौके पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव मोहमद शकील खान, पोस्टमैन एमटीएस संघ के सचिव हरिशंकर यादव, पोस्टमास्टर विक्रम सिंह, सुनील सिंह, बृजेश कन्नौजिया, विकास यादव, संजय यादव, अमित कुमार, मनोज दूबे, धर्मजीत, अवधेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Share Now...