जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को विद्युत विभाग में कार्यरत निविदा कर्मी ३ महिने से वेतन न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निविदा कर्मियों ने कहा कि होली और ईद का त्योहार सिर पर है ऐसे में वेतन न मिलने से निविदा कर्मी लाइन मैन काफी परेशान है। उन्होने अपनी परेशानी को जताने के लिए मंगलवार को अहियापुर उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें सिपाह, वर्ड बैंक उर्दू बाज़ार, कोतवाली, चौकियां सहित तमाम निविदा कर्मी लाइन मैन मौजूद रहे। उन्होंने मांग किया कि हम लोगो का पिछले तीन माह से वेतन रुका हुआ है जिसके कारण हम लोगों को समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। वेतन न मिलने से दुकानदारों ने भी उधार राशन पानी देना बंद कर दिया गया है, बच्चों की फीस न जमा होने से उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया। जिसके कारण हम लोग भुखमरी के शिकार हो गए हैं। होली और ईद का त्योहार सिर पर आ गया है, लेकिन विभाग द्वारा अभी भी हम लोगों को वेतन नहीं दिया गया हैं। निविदा कर्मियों ने शिकायत दर्ज कराया कि हम लोगों से ड्यूटी के नाम पर 8घण्टे की वजाय 16-16घंटे काम लिया जाता है, हम लोग जान पर खेल कर जनता को सुविधा मुहैया कराते हैं लेकिन हम लोगों के साथ विभागीय अन्याय होता है। निविदा कर्मियों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता ने कहा कि आप लोग कार्य करते रहें दो दिन बाद आप लोगों का पेमेंट हो जाएगा। उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर निविदा कर्मियों ने अपने विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। विरोध प्रदर्शन करने वाले में राकेश कुमार, अजय यादव, शिवम, पवन कुमार, महेंद्र कुमार, सुशील कुमार, विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, फैजल, निरंजन, छेदीलाल, शाहिद अन्य क्षेत्र के निविदा कर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : 3 माह से वेतन न मिलने पर बिजली निविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन



