जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस ने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव के पास से ट्रक पर लदी 17पशुओं को बरामद कर चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पशु तस्करों के पास से एक अदद तमंचा, खोखा एवं एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक रात गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रयागराज मार्ग पर कुछ अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर पशुओं को लाद कर प्रयागराज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस बल ने किसी तरह से वाहन पर सवार चारो पशु तस्करो को गिरफ्तार कर लिया गया और तलाशी लेने पर उनके पास से एक अदद तमन्चा 315बोर एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। वाहन पर लदे जानवरों को देखा गया तो उस पर 3 अदद गाय 2 अदद बछड़े, 7अदद भैस तथा 5अदद पडवा ट्रक पर क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांध कर लादे गये थे। पुलिस की पूछताछ में गिरफतार अभियुक्तों ने अपना नाम पता राहुल कुर्मी निवासी ग्राम बुधुवा थाना मझगवा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश, रमाशंकर मिश्र निवासी हैन्सी परजी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ, सुशील कुमार कश्यप निवासी देवरी हरदोपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ तथा धर्मेन्द्र दुबे निवासी कस्बा पनागर (जगमोहन वार्ड) थाना पनागर जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पशू क्रूरता अधिनियम मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : 17 पशुओं के साथ वाहन समेत चार तस्कर गिरफ्तार



