Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भगत सिंह, राजगुरु व...

Jaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की सबसे बड़ी भूमिका : विनोद कांबली

  • शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करे युवा : धनंजय सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर रविवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में जाकर शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके शहादत को याद किया, साथ ही वृद्धा आश्रम में जाकर लोगो का हाल जाना और भोजन कराया। शहर के एक लॉन में आयोजित श्रद्धांजलि को संबोधित करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे बीर सपूतों के बलिदान से ही हमे आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम में आप तीनों लोगों ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिया उसको युगों युगों तक लोग याद रखेंगे। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मेरे विपत्ति के समय में जौनपुर के लोगो ने जो मदद किया उसके लिए मै उनके इस ऋण से कभी भी उऋण नहीं हो सकता। राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने लोग शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देशहित में अच्छा काम कर करें। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के नौजवानों को अगर किसी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो वो बलिदानी भगत सिंह है। इतनी कम उम्र में समाज में नौजवानों पर इतना गहरा प्रभाव डालने वाला दूसरा कोई और क्रान्तिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को बहुत अवसर मिला लेकिन इतने कम समय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने नौजवानों में जो छाप छोड़ी वह अतुलनीय है। कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं में जोश भरने व प्रेरणा पैदा करने का काम किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांव से आए पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। प्रारंभ में अतिथियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। अपर्णा शुक्ला ने देशभक्ति गीत से सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर शैलेश ठाकुर, पूर्व सूबेदार मेजर डॉ.राजेश, ओम प्रकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज गौरव सिंह मोनू, अमित सिंह टाटा, डॉ.अब्बासी, प्रमोद शुक्ला, रामचरित्श्रतर निषाद, अवधेश निषाद, आलोक जायसवाल, राजेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share Now...