Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सुबह तनी कोहरे की चादर, दोपहर में खिली धूप

Jaunpur News : सुबह तनी कोहरे की चादर, दोपहर में खिली धूप

  • धूप के असर से लोगों मिली ठंड से राहत, हवा की रफ्तार भी थमी

जौनपुर धारा,जौनपुर। दोपहर बाद खिली धूप से जनमानस को थोड़ी राहत मिली। सुबह कोहरे की चादर से आसमान ढंका रहा, वहीं सर्द हवाओं के थमने के साथ ही तापमान में वृद्धि बरकरार है। रविवार की देर रात भी कोहरे का घनत्व काफी अधिक रहा। दृश्यता न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी हुई। वहीं वाहन रेंगते नजर आए। सुहब से ही सूरज की किरणें धरती पर उतरने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन कोहरा छंटते ही तीखी धूप निकल गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बताते चलें की सोमवार को मौसम का मिला जुला रंग रहा। सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर में आसमान साफ होने से धूप खिली। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से सर्दी का असर रहा, लेकिन धूप की वजह से राहत रही। सोमवार को सुबह घना कोहरा रहा। आसमान में हल्की बदली भी रही इसकी वजह से धूप नहीं निकली। हालाकि दोपहर में कोहरा छंट गया और आसमान भी साफ हो गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। इसका असर ये रहा कि लोग धूप में बैठे। महिलाओं ने धूप में ही बैठ कर रोजमर्रा के काम निपटाए, गर्म कपड़ों को धूप दिखाई गई। वहीं ठंड से राहत पाने को बुजुर्गों को भी धूप में बैठे देखा गया। धूप अच्छी होने से बाजार में भी रौनक दिखी। सोमवार को दोपहर में लोग खरीदारी को बाजार में निकले। दोपहर में धूप निकलने से हवा का असर उतना नहीं रहा। अधिकतम तापमान 19डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान का पारा 11डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन ढलने के बाद उत्तर पश्चिमी हवा का असर हावी हुआ। खुले स्थान पर अधिक सर्दी रही। राहगीरों को गलन का एहसास हुआ तो लोग जल्द काम समेट कर घरों का रुख कर गए।

Share Now...