जौनपुर धारा, जौनपुर। देश की प्रसिद्ध मंदिरों में एक सिद्धपीठ माता शीतला मंदिर चौकियां धाम का श्रृंगार महोत्सव 23,24,25 जनवरी को होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है, पूरे मंदिर परिसर को सुन्दर भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कोलकाता के कारीगरों द्वारा माता शीतला श्रृंगार सजावट फूलों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के लोगों ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र से मिलकर आमंत्रित किया। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया। चौकियां धाम का निरीक्षण सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अन्य अधिकारी ने निरीक्षण किया और उचित आदेश दिया। श्रृंगार में लाखों भक्त दर्शन करने आते है। प्रातः 5बजे मंदिर खुलने से रात्रि 9बजे तक दर्शन पूजन श्रद्धालु कर सकेंगें। समस्त कार्यक्रम का आयोजन शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। चौकियां मंदिर के मंहत विवेकानंद ‘विवेक’ ने बताया कि महोत्सव का सारा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाता हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पड़ा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा, माता के भक्त राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, महंत विवेकानंद पंडा, मंदिर अध्यक्ष विकास पंडा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा सहित अन्य ट्रस्ट के लोग तैयारी पूर्ण करने में लगे हुए है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Jaunpur News : शुरू हो गई शीतला माता शृंगार महोत्सव की तैयारी



