Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : व्यक्तिगत शौचालय के प्रोत्साहन धनराशि को दो किस्तों में...

Jaunpur News : व्यक्तिगत शौचालय के प्रोत्साहन धनराशि को दो किस्तों में देने पर सहमति

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 5812लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रोत्साहन धनराशि दिए जाने हेतु अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26की वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 योजना अंतर्गत ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की प्रगति, आरसी निर्माण आदि की समीक्षा की गई। बैठक मे समिति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के प्रोत्साहन धनराशि को दो किस्तों में दिए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...